फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांड़ ने किसान को उठाकर पटका, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 02 Sep 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक सांड़ धान की फसल को खा रहा था। किसान ने सांड़ को भगा दिया और घर आने लगे। तभी पीछे से वही सांड़ तेजी से दौड़ते हुए आया। इससे पहले कि वह अपना बचाव कर पाते, सांड़ ने सींग से उठाकर दो-दिन बार पटक दिया।
विज्ञापन
सांड़ का हमला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोतवाली खैर क्षेत्र के सत्तू की नगलिया में खेत पर गए किसान को बृहस्पतिवार को एक सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में चार दिन बाद इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


खैर क्षेत्र के गांव सत्तू की नगलिया निवासी गुलवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह खेत पर गए थे। उन्होंने देखा कि एक सांड़ धान की फसल को खा रहा था। उन्होंने सांड़ को भगा दिया और घर आने लगे। तभी पीछे से वही सांड़ तेजी से दौड़ते हुए उनके पास आया। इससे पहले कि वह अपना बचाव कर पाते, सांड़ ने सींग से उठाकर दो-दिन बार पटक दिया।

किसान गुलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो जाने पर अचेत हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें घायल देखा तो परिजनों को सूचना दी। उन्हें शहर के क्वार्सी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 1 सितंबर देर शाम किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें