फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर भगाने को एयरगन से चली गोली: पेट में लगी, युवक की मौत, तीन दिन बाद पुलिस को पता चला

Tue, 02 Sep 2025 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रीतम सिंह एयरगन की सफाई कर रहे थे। गन में पेल्लेट भरी हुई थीं। अचानक गन का ट्रेगर दब जाने से गलती से वह चल गई और पेल्लेट प्रीतम सिंह के पेट में लग गईं।
विज्ञापन
एयरगन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के देवसैनी स्थित चंद्र विहार काॅलोनी में मेडिकल स्टोर संचालक को बंदर भगाने के लिए एयरगन की सफाई करना जानलेवा बन गया। एयरगन साफ करते समय गन चल गई और पेल्लेट ( एक प्रकार के छर्रे या गोली ) उसके पेट मे जा लगे। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आठ दिन से युवक का जेएन मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा था। जहां 2 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


देवसैनी स्थित चंद्र विहार काॅलोनी निवासी व मेडिकल स्टोर संचालक प्रीतम सिंह के पास एयरगन थी। जिसका उपयोग वह घर में आने वाले बंदरों को भगाने में करते थे। 24 अगस्त को प्रीतम सिंह एयरगन की सफाई कर रहे थे। गन में पेल्लेट भरी हुई थीं। अचानक गन का ट्रेगर दब जाने से गलती से वह चल गई और पेल्लेट प्रीतम सिंह के पेट में लग गईं। 

चीख-पुकार पर परिजन दाैड़कर पहुंचे और पहले एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां हालत में सुधार नहीं दिखा तो परिजन उन्हें लेकर जेएन मेडिकल काॅलेज में आ गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार माैत का कारण पेल्लेट लगने से आंत कटना पाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा पहले पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। फिर तीन दिन बाद प्रीतम सिंह के एयरगन का शाॅट लगने से गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई। उनचार के दाैरान जेएन मेडिकल काॅलेज में मेडिकल स्टोर संचालक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें