फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस : सफर के लिए और करनी होगी यात्रियों को जेब ढ़ीली, अब इतना बढ़ा किराया

Tue, 31 Jan 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा

सार

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने किराए संबंधी प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा है। इसे सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की खटारा बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भले ही कोई सुविधाएं न मिलें, लेकिन अब सफर के दौरान उन्हें अपनी जेब और भी ढ़ीली करनी होगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने किराए संबंधी प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा है। इसे सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। बढ़ा किराया इसी सप्ताह से लागू कर दिया जाएगा। किराया बढ़ने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


बसों में संभावित किराया वृद्धि को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ई- टिकट मशीनों में किराया बढ़ोत्तरी को लेकर फीडिंग कराने का काम भी शुरू करा दिया गया है, ताकि जब भी किराया वृद्धि हो उसे तत्काल लागू किया जा सके। - शरद सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़ परिक्षेत्र रोडवेज

अलीगढ़ से पहले का किराया रुपये और संभावित किराया बढ़ोत्तरी के बाद
दिल्ली - 206, 232
नोएडा- 164, 183
मुरादाबाद - 203, 230
बरेली- 205, 230
मुजफ्फरनगर - 273, 298
कासगंज - 81, 100
एटा - 95, 110
हाथरस - 44, 54
आगरा - 109, 125
मथुरा -76, 88
खैर - 30, 35
इगलास - 32,37
गभाना - 26, 30 
सासनी - 32, 37 
सिकंद्राराऊ- 44, 50 

बोले यात्री
रोडवेज बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे सफर के बदले जेब और भी ढ़ीली करनी पड़ेगी। -  ऋषभ राजपूत, कासगंज 
विज्ञापन

भले ही रोडवेज किराया वृद्धि कर दे, लेकिन बसों में यात्रियों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। गंदी सीटें, टूटे शीशे, खटारा बसों से भी निजात मिलनी चाहिए। - अरविंद कुमार, सासनी 
अलीगढ़ से दिल्ली तक आने- जाने में ही 50 रुपये से अधिक खर्च करने होंगे। इससे दैनिक यात्रियों को अपनी जेब से 1500 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। - दीपक कुमार, किशनपुर, रामघाट रोड  
विज्ञापन

सरकार को किराया वृद्धि के साथ ही बसों की बेहतर व्यवस्था भी करनी चाहिए, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक बन सके। - रितिक कुमार, नौरंगाबाद  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें