फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, नाती की मौत, दादी-बाबा घायल

Tue, 31 Jan 2023 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छर्रा के गांव बाईखुर्द निवासी युवक दादी व बाबा कल्लू सिंह को बाइक पर जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव तयबपुर गमी में घूमने गया था। शाम को सात बजे के करीब बाइक पर अपने गांव लौटते समय थाना गंगीरी के गांव मलसई पर सामाने से आ रही रोडबेज बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे नाती की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादी और बाबा को बाइक पर साथ लेकर आ रहे नाती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रोडवेज बस ने  सामने से बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें दादी-बाबा की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


थाना छर्रा के गांव बाईखुर्द निवासी 23 वर्षीय जीतू पुत्र मेघसिंह मंगलवार को अपनी दादी के मायके में सुबह अपनी दादी शीला देवी व बाबा कल्लू सिंह को बाइक पर जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव तयबपुर गमी में घूमने गया था। शाम को सात बजे के करीब बाइक पर अपने गांव लौटते समय थाना गंगीरी के गांव मलसई पर सामाने से आ रही रोडबेज बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

जिसमें बाइक चालक जीतू, बाबा कल्लूसिंह व दादी शीला देवी गंभीर रूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को छर्रा के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। घायल बाबा कल्लू सिंह व दादी शीला देवी का इलाज चल रहा है, पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


नाती जीतू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जीतू घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। रोडबेज बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें