थाना मडराक पुलिस ने अपमिश्रित देशी शराब बनाकर बेचने वाले 05 अभियुक्त मय बुलेरो गाड़ी सहित गिरफ्ता
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक पुलिस ने शुक्रवार रात को कोठिया गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान एक नकली शराब माफिया गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा। उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनको जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि कोठिया गांव के पास चेकिंग के दौरान एक बुलेरो गाड़ी आती दिखी। उसे रोक कर तलाशी की गई तो उसमें पांच व्यक्ति बैठे थे। गाड़ी की डिग्गी में
185 पव्वा देशी शराब गुड ईवनिंग मार्का, 29 खाली पव्वा देशी शराब गुड ईवनिंग ब्रांड, एक कैन 20 लीटर प्लास्टिक की, जिसमें 15 लीटर रेक्टीफाइड स्पिरिट, एक कैन 20 लीटर प्लास्टिक की जिसमें 10 लीटर अपमिश्रित शराब व पांच मोबाइल और 2950 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में इनकी पहचान राजेश पुत्र वेदप्रकाश तोमर, हिमांशु उर्फ सोनू पुत्र राजू उर्फ प्रदीप कुमार, भोला उर्फ रवेंद्र पुत्र दरयाब सिंह निवासीगण ग्राम महुआ, महुआ, वालेश पुत्र मेघसिंह निवासी ग्राम कोठिया, मडराक, कालिया उर्फ हलीम खां पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम हस्तपुर, इगलास के तौर पर हुई।
राजेश पर इगलास थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। भोला का महुआ चौराहा पर ढाबा है। वह वहीं से शराब की सप्लाई करता था। गैंग सरगना कालिया उर्फ हली है। यह इगलास के हस्तपुर गांव के ही एक शराब ठेेके पर सेल्समैन है। यहीं से यह शराब दिलवाता और उसमें मिश्रण कर नकली शराब तैयार करवाने का खेल करता था। इस गिरोह से आसपास के गांव में अपने गुर्गे पाल रखे हैं। वह शराब की सप्लाई लोगों तक करने का काम करते हैं। इनकी गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, हरेंद्र कु मार, जयपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, सूरज कुमार शामिल रहे।