फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह पहले गहने उड़ाने वाले शातिरों को महिला ने सड़क पर दबोचा

विज्ञापन
थाना जीआरपी ने दो शातिर चोर को चोरी के एक लाख चालीस हजार रूपये और जेवरात के गिरफ्तार किया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में सात माह पहले अतरौली की महिला का 1.40 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग पार करने वाले दो शातिर चोर शुक्रवार को दबोचे गए। महिला पला फाटक के पास खरीदारी को पहुंची थी। वहां उसे वह शातिर खड़े मिल गए। महिला ने उनकी ठीक से शिनाख्त करने के बाद जीआरपी को सूचना दे दी। तत्काल जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी किए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को जीआरपी ने उनको चोरी की धाराओं में पाबंद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेन से अमृता पत्नी लालता प्रसाद निवासी रायपुरमुजप्ता, अतरौली 12/1/2020 को सफर कर रही थी। महिला के पास एक बैग था, जिसे दो शातिरों ने महिला से ट्रेन में बातचीत के दौरान पार कर दिया था। अमृता ने इस मामले में थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया था। बैग में दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र व एक जंजीर थी। जीआरपी घटना का खुलासा करने के लिए तभी से अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी थी। शुक्रवार को अमृता खरीदारी करने के लिए पला फाटक के पास पहुंची थी। तभी उसे वह शातिर व्यक्ति खड़े मिल गए।
महिला ने उनकी पहचान करते हुए जीआरपी को सूचना दे दी। सूचना पर टीम पहुंची और उनको दबोच लिया। दोनों की पहचान शीलेंद्र उर्फ मास्टर निवासी करुआमई, मारहरा, एटा व हाल पता सुकरावली, क्वार्सी और जोगेंद्र सिंह पुत्र रामचरन निवासी हेमूपुरा, पूर्वी फतेहगंज, बरेली व हाल पता नगला देवी, क्वार्सी के तौर पर हुई। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकारते हुए चोरी किए एक लाख चालीस हजार रुपये कीमती के जेवरात बरामद कराए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज खान, एसआई भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, हेमंत कुमार, रामतेज, धर्मेंद्र सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें