फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाना जीआरपी ने नेताजी एक्सप्रेस से पकड़ा फर्जी टीटीई, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चलती ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर घूमने वाले आरोपी को एक रेलवे टीटीई ने खुर्जा चौकी पर उतार दिया। जहां से आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी टीटीई के साथ जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर - फोटो : जीआरपी अलीगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) में यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली करते हुए एक फर्जी टीटीई को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। आरोपी वंदे भारत एक्सप्रेस में वेटर का काम करता है।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस के कोच संख्या एस- 06 में डिप्टी सीआईटी टूंडला संजय कुमार को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो टीटीई की वर्दी पहने हुए था। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने खुद की पहचान अंकित बाबू निवासी तेजपुर, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात के रूप में दी। यह भी बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में वेटर का काम करता है। 

इस पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर उसे पकड़ लिया। इस मामले में थाना जीआरपी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चेकिंग के नाम पर करता था वसूली
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि वह टीटीई की वर्दी पहनकर यात्रियों की टिकट की जांच करता था, जिनके पास टिकट नहीं होता था या कुछ गड़बड़ी होती थी तो वह उनसे वसूली करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे का कोई वैध पहचान पत्र (आईडी कार्ड) नहीं मिला। डिप्टी सीआईटी संजय कुमार ने भी उसके फर्जी टीटीई होने की पुष्टि की। जांच में यह भी सामने आया कि वह विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मजदूर वर्ग और कम पढ़े-लिखे यात्रियों को निशाना बनाता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें