फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: आखिरी ओवर में रिंकू का धमाका, घर में गूंजा शाबाश मेरे शेर, अलीगढ़ में रात 1 बजे तक चलता रहा जश्न

Mon, 16 Feb 2026 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत पर अलीगढ़ में जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।
विज्ञापन
भारत की जीत पर खुशी मनाते रिंकू सिंह के पिता खानचंद, अर्जुन सिंह फकीरा व भतीजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के साथ अलीगढ़ में देर रात एक बजे तक जश्न चलता रहा। अलीगढ़ शहर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के घर मां एक अलग कमरे में टीवी पर अपने बेटे को मैदान में चौके, छक्के जड़ते देखती रहीं।  दूसरे कमरे में उनके पिता और अन्य सदस्य मैच देख रहे थे। 

विज्ञापन


आखिरी ओवर में जब चार गेंद पर रिंकू सिंह ने 11 रन जड़ दिए तब उनकी मां खुशी से झूम उठीं और बोलीं, “शाबाश मेरे शेर।” दूसरी ओर रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से लेकर अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट तक लोग सड़कों पर तिरंगा लहराते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें