फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम जलकल विभाग: चार महीने में नहीं बन पाए 60 मोटर, 10 और खराब

Mon, 24 Feb 2025 04:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में लगे नगर निगम के ट्यूबवेलों पर लगे मोटर फूंकने का सिलसिला लगातार चल रहा है। एक-एक मोटर की रिपेयरिंग पर एक-एक लाख रुपये तक खर्च हो चुके हैं, मगर वो सही नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
वाटरवर्क्स का निरीक्षण करते महापौर प्रशांत सिंघल - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों की नाकामी से शहर की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। विभाग ने चार माह पहले 60 फूंके हुए मोटर रिपेयरिंग के लिए मथुरा से लेकर जालंधर तक भेजे, मगर एक भी मोटर अब तक बन कर वापस नहीं आया है। इधर, 10 मोटर और खराब हो गए हैं। 70 मोटर खराब होने से शहर में लगातार पानी की समस्या बनी हुई हैं।

विज्ञापन


शहर में लगे नगर निगम के ट्यूबवेलों पर लगे मोटर फूंकने का सिलसिला लगातार चल रहा है। एक-एक मोटर की रिपेयरिंग पर एक-एक लाख रुपये तक खर्च हो चुके हैं, मगर वो सही नहीं हो पा रहे हैं। वाटरवर्क्स से करीब 70 फूंके हुए मोटर चार माह पहले मथुरा, जालंधर और अलीगढ़ में बनाने के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 60 मोटर तो चार माह से बनकर ही नहीं आ सके। 10 मोटर दो दिन पहले ही रिपेयरिंग के लिए मथुरा भेजे गए हैं।

गौर हो कि अभी पानी की मांग कम है, तब इतने मोटर फुंक रहे हैं, भीषण गर्मी में क्या होगा। मेयर प्रशांत सिंघल ने वाटर वर्क्स के निरीक्षण में यहीं सवाल उठाया, जिसका अधिकारी जवाब नहीं दे सके। मेयर ने रिपेयर होकर आए एक मोटर को जांच के लिए भेजा है। यह भी कहा कि अगर इसमें कोई कमी मिली तो संबंधित अफसर पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने सालों से बंद स्टोर रूम का ताला खुलवाया। मोबाइल की टार्च जला कर देखा तो वहां फाइलों का ढेर लगा था। अधिकतर फाइलें रद्दी होने के कगार पर थी। इसके अलावा कई उपकरण पड़े थे, जो जंग खा रहे थे। इनकी भी पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें