फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: फेल छात्रों ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र, तत्काल पास करने का अनुरोध, नहीं तो कर लेंगे आत्मदाह 

Mon, 11 Jan 2021 06:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
एलएलबी छात्रों ने खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलएलबी के फेल हुए छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुलपति को खून से पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बुधवार से तत्काल पास करने का अनुरोध किया है। छात्रों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे। कुल पांच छात्रों ने खून से पत्र लिखा है।  
विज्ञापन


वहीं इससे पहले वाराणसी के यूपी कॉलेज के प्रबंध सचिव को हटाने के लिए छात्रों ने अपने खून से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। छात्र सचिव को हटाने के लिए नौ दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र एसीएम चतुर्थ को सौंपा था। यूपी कॉलेज के धरनारत छात्रों ने नौवें दिन अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा था। 

छात्रों की मांग थी कि कॉलेज सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और कॉलेज छात्रावास का जीर्णोद्धार कराकर उसे आवंटित किया जाए। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह बाबू ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हमारे कॉलेज प्रबंध समिति में कुछ भ्रष्टाचारी लोग हैं, जो अयोग्य सचिव को बचा रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के लोग हमें सिर्फ गोलमोल बातों में घूमा रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल जब प्राचार्य से हमारी मीटिंग हुई तो उसमें कहा गया कि 20-25 दिन में एक मीटिंग और रखकर सचिव को हटाया जाएगा पर जब हमने उनसे यही बात लिखित मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। अब हमारे सामने अपने रक्त से पत्र लिखने के अलावा कोई और तरीका नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें