फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रिपिंग और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से रात भर झेली बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली संकट गहराने लगा है। बुधवार रात भर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात क्लॉक टावर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से एफएम टावर, श्याम नगर, किला रोड, अनूपशहर फीडर और अर्बन हाइट्स समेत कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन



करीब आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कई स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सुबह किला बिजलीघर क्षेत्र के शहंशाबाद में टंकी के पास तार में आग लगने की सूचना मिली। वहीं आगरा रोड स्थित आरके पुरम में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जलालपुर डी सेंटर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण सुबह चार बजे से बिजली बाधित रही।


सुरेंद्र नगर फीडर के उपभोक्ताओं ने भी बिजली न आने की शिकायत की। निधिवन के लोकेश गुप्ता, रावणटीला के राजकुमार, जनकपुरी के हर्ष गुप्ता आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से बार-बार बिजली आने-जाने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



कुछ स्थानों पर आपूर्ति बहाल होने के बाद भी टू-फेज बिजली मिलने की शिकायत सामने आई। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फाल्ट व ओवरलोडिंग के चलते समस्या पैदा हो रही है। इसके समाधान के लिए कुछ फीडरों पर कटाैती की जा रही है। टीम भेजकर फाल्ट को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें