फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 265 मरीजों ने कराई अपने नेत्रों की जांच

विज्ञापन
नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर वरुण गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वरुण आई केयर के सहयोग से किशनपुर तिराहा स्थित वरुण आई केयर सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पढ़कर शिविर का लाभ लेने के लिए भारी भीड़ पहुंची। आलम यह रहा कि सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 265 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 25 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। यह ऑपरेशन नि:शुल्क होगा। मरीजों को आगामी तारीखें दे दी गई हैं।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. वरुण गुप्ता ने मोतियाबिंद, डायबिटिक, संक्रमण, ग्लूकोमा, कमजोर नजर आदि बीमारियां लेकर आने वाले मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया। जिसके बाद उपचार भी प्रारंभ किया गया, जबकि 25 जरूरतमंद मरीज ऐसे थे। जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है। ऐसे में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए मरीजों को तारीखें दी गईं। डॉ. एके गुप्ता ने भी अपनी सेवाएं दीं। जबकि डॉ. नम्रता गुप्ता व डॉ. राजन गुप्ता ने मरीजों के आंखों के पर्दों की जांच की। विनीत वार्ष्णेय बंटी ने बताया कि उपचार के लिए जरूरी दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर में अतरौली, हरदुआगंज, कासगंज, खैर, इगलास, जट्टारी आदि दूरदराज से आए मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें