छह नवंबर से लगातार 12 दिनों तक चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसमें दिल्ली-कानपुर मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य वही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भैया दूज पर भाई के माथे पर तिलक करने जाने वाली बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। त्योहार पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम मंगलवार व बुधवार को लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि बहनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के संचालन और फेरों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाई दूज पर अब दिल्ली रूट की बजाए लोकल रूटों पर जोर रहेगा। जिस रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ होगी उसी रूट पर बसों का अधिक संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छह नवंबर से लगातार 12 दिनों तक चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसमें दिल्ली-कानपुर मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य वही है।