जीटी रोड स्थित होटल में आयोजित फ्यूजन कॉन्क्लेव में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गेनाइजेशन (फियो), भारतीय स्टेट बैंक और उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर निर्यातकों को निर्यात रत्न का सम्मान दिया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि फियो के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय, अलीगढ़ के महापौर व निर्यातक प्रशांत सिंघल, एसबीआई के उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने किया। इसमें अलीगढ़ सहित प्रदेश से आए निर्यातकों और उद्यमियों ने शिरकत की।
डॉ. अजय सहाय ने कहा कि भारतीय निर्यात क्षेत्र में एमएसएमई की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी है। प्रशांत सिंघल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और प्रशासन व उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार आलोक द्विवेदी ने निर्यात की प्रक्रियाओं को डिजिटल और सरल बनाने की केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। राजीव मिश्रा और उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने भी विचार रखे।
इन दिग्गजों को मिला निर्यात रत्न अवार्ड
सम्मानित निर्यातक संस्थान का नाम
धनजीत वाड्रा एलेन एंड एल्वन
अजय पटेल रे इंटरनेशनल
संजीव कुमार गुप्ताहोम फिट एक्सपोर्ट्स
राजेश अग्रवाल मैस्कॉट मेटल मैन्युफैक्चरर्स
ललेश सक्सेनादीप एक्सप्लो इक्विपमेंट्स
गोपाल गुप्ता-आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स (AFMEC)
रजत अस्थाना-हस्तशिल्प निर्यातक संघ
राजेश मंगलसाईं कृपा इम्पैक्स
किशोर खन्ना- रोमसंस ग्रुप
राजेश गर्ग प्रकाश -डीजल्स