आबकारी टीम के साथ एक करोड़ की शराब के साथ दबोचे गए अिभ्ायुक्त।
- फोटो : Amar Ujala
आबकारी टीम ने मंगलवार को एक साथ तीन जगहों पर कार्रवाई कर एक करोड़ रुपये की शराब पकड़ी है। ये शराब इलाहाबाद और कानपुर भेजी जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त शंकर कुमार ने हामिदपुर नाके पर ट्रक नंबर आरजे 32 जीए 4037 को पकड़ा, जिसमें 750 पेटी क्वार्टर बरामद हुए जो हरियाणा की बिक्री के लिए थे।
ट्रक ड्राइवर बलराज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गढ़ी सफाना थाना खरखौदा जिला सोनीपत पंजाब को उसके साथी मोनू पुत्र बलदेव के साथ पकड़ा है। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार ने लोधा के पास ट्रक नंबर एचआर 61 ए 8009 को पकड़ा, जिसके ड्राइवर रामचंद्र पुत्र वेदपाल निवासी सुदकला थाना नरवाना जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस ट्रक में मुरमुरा ले जाने के कागज भारत ट्रेडिंग कंपनी चंडीगढ़ से इलाहाबाद के लिए बनवाये गए थे। इसमें 800 पेटी क्वार्टर व्हिस्की के बरामद हुए हैं। आबकारी निरीक्षक अमित राज और रामवीर की टीम ने जट्टारी के पास ऑल्टो डीएल 9 सीडी 0137 को पकड़ा, जिसमें 25 पेटी क्वार्टर व्हिस्की बरामद हुई है।