फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र ने रिश्तेदार के घर डलवाया था डाका, चार गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महानगर के सिविल लाइंस इलाके के सरसैयद नगर में 10 जून को दिनदहाड़े रिटायर्ड विद्युत अभियंता के घर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह घटना किसी और ने नहीं, बल्कि रिटायर्ड विद्युत अभियंता के ही रिश्तेदार पूर्व एएमयू छात्र युवक ने रकम की जरूरत पर अंजाम दिलाई थी। लखनऊ के इस रिश्तेदार युवक ने शहर के लुटेरों से संपर्क कर डाके का प्लान बनाया था। सीसीटीवी में कैद उसकी कार की मदद से कई दिन तक भागदौड़ के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। 

खास बात है कि इस घटना में शामिल एक बदमाश कुछ ही दिन पहले गैरजमानती वारंट में जेल चला गया है, जबकि एक अभी फरार है। पुलिस ने लूटे गए माल में से आधा माल बरामद कर लिया है। इस खुलासे पर डीआईजी ने एसओजी/सर्विलांस टीम को 10 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बिजली विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर आरिफ सिद्दीकी अपनी पत्नी नजमा सिद्दीकी व परिवार के साथ हैं। 10 जून की दोपहर ढाई बजे कोरियर ब्वाय बनकर आए बदमाशों ने उनके यहां डाके को अंजाम दिया था। 

इस घटना में एक काले रंग की कार एक्सयूवी संख्या यूपी 14 सीए-7361 सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसमें सवार होकर बदमाश भागे थे। जब पुलिस ने इस कार को ट्रैस किया तो पता चला कि यह कार हसमुद्दीन उर्फ शाहरुख पुत्र नाजिमुद्दीन निवासी एस-1-3/45 सेक्टर दो राजेंद्र नगर साहिबाबाद गाजियाबाद के नाम दर्ज है। 

जब पुलिस इस पते पर पहुंची तो पता चला कि हसमुद्दीन ने यहां फर्जी पते पर ऋण लेकर कार पंजीकृत कराई है। हसमुद्दीन का सही पता वहां से नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ और फिर नए सिरे से उसकी खोज की तो हसमुद्दीन का सही पता 4-डी डायमंड हाइट अपार्टमेंट कल्याणपुर विकास नगर लखनऊ ट्रैस हुआ। 

वहां भी पुलिस पहुंची तो पता चला कि एएमयू में 12वीं तक पढ़ने के दौरान उसने एएमयू की ही एक उन्नाव निवासी छात्रा से शादी कर ली और वह दोदपुर के इंचौली हाउस प्रिंट प्वाइंट के पास सिविल लाइंस इलाके में ही रहता है। इसके बाद पुलिस ने उसे इंचौली हाउस से ट्रैस करना शुरू किया तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस मुखबिरी व सर्विलांस की मदद से सोमवार रात डेढ़ बजे नकवी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद हसमुद्दीन सहित चार लोगों को घटना में शामिल एक्सयूवी कार सहित दबोच लिया। 

हां, घटना के बाद उसने कार का डिजाइयन व नंबर प्लेट और कलर जरूर बदलवा लिया था। इस खुलासा टीम में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी छोटेलाल, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा के अलावा उनकी टीम के राकेश, बृजेश, अखिलप्रताप, दुर्विजय, विजय, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अभिषेक, सीओ अनिल समानिया आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

रुपयों की जरूरत के लिए रिश्तेदार का घर बनाया निशाना

एसएसपी के अनुसार थाने लाकर हुई पूछताछ में हसमुद्दीन ने स्वीकारा कि उसे रुपयों की जरूरत थी और उसे जानकारी थी कि उसके विद्युत अभियंता रिश्तेदार के घर माल मिलेगा। वह चूंकि अमेजन से लेकर फाइनेंस सेक्टर की कई कंपनियों में जॉब कर चुका है। इसलिए उसकी मुलाकात फाइनेंस सेक्टर में ही काम करने वाले रविंद्र वशिष्ठ उर्फ अन्नू पंडित से हुई।

उसे उसने अपना प्लान बताया तो अन्नू पंडित ने लुटेरों के अपने परिचित गैंग को इस घटना के लिए तैयार किया और कई दिन तक रैकी की। इस रैकी के दौरान उन्होंने तीन-चार घटनाओं को निशाना बनाने का प्लान बनाया था। प्लान था कि पहले किसी अन्य घर में घटना करेंगे। मगर घटना के वक्त इसी घर में अकेले बुजुर्ग मिलना तय हुआ,

इसलिए दूसरे घर में लूट नहीं कर सके। घटना वाले दिन खुद हसमुद्दीन अपनी कार में सभी को लेकर वहां पहुंचा और खुद गाड़ी में बैठा रहा। चार लोग घर के अंदर गए, जबकि अन्नू पंडित दरवाजे पर निगरानी करता रहा। यहां से लूट के बाद हसमुद्दीन ने आधा जेवरात लखनऊ की मणप्पुरम बैंक शाखा में गिरवी रखकर वहां से 1.20 लाख का लॉन ले लिया। शेष ज्वैलरी आपस में बांट ली। कुछ ज्वैलरी जेल चले गए साथी के पास है। आज अपने पास मौजूद ज्वैलरी बेचने की तैयारी में थे। तभी पकड़े गए।

यह चार हुए गिरफ्तार, एक गया जेल, एक फरार
इस घटना में पुलिस ने हसमुद्दीन व अन्नू पंडित के अलावा पेशेवर अपराधी गुड्डू उर्फ भगत पुत्र राम सिंह निवासी नगला मान सिंह गांधीपार्क व मुनन पुत्र बशीर अहमद निवासी सराय सुल्तानी सासनी गेट को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इस डाके के ठीक अगले दिन यानि 11 जून को पांचवां लुटेरा तेजवीर सिंह उर्फ तेजा पुत्र मदनलाल निवासी राशन वालीगली नगला मान सिंह गांधीपार्क गैर जमानती वारंटों में जेल चला गया। वहीं सोनू पुत्र रामदेव निवासी तोरा चौकी मां केलादेवी धर्म काटा के पीछे थाना ताजगंज आगरा अभी फरार है। 

यह हुआ बरामद
गिरफ्तार लोगों से पांच सोने के सिक्के वजन 52 ग्राम, एक पोछी चांदी की, एक जोड़ा परीबन्द चांदी का, दो जोड़ा बटन चांदी, बैंगल दो चांदी के, चांदी की एक चैन मय लॉकेट दिल के शेप की, झुमकी दो जोड़ा चांदी के, टाप्स 2 जोड़ा चांदी, लाछा  2 जोड़ा चांदी,  बुंदे 2 जोड़ा चांदी, 3 रिंग चांदी, झाले एक जोड़ा पीली धातु, 6 चम्मच जिलेटिन, खडवार कंगन मेटल दो, देसी विदेशी कुल 592 सिक्के, विदेशी करेंसी कागज के कुछ 68 नोट व भारतीय करेंसी के कुल 34 नोट, चांदी के 17 सिक्के।  कुल बरामद आभूषणों व सोने की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। 2 तमंचा 315 बोर, खोखा व कारतूस, चाकू व 4300 रुपये  नकद, घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है।

मुठभेड़ में दो बार गोली लगी फरार सोनू के
एसएसपी के अनुसार अन्नू पंडित ने इस काम के लिए पेशेवर अपराधियों की टीम तैयार की। इसमें तेजा व सोनू पेशेवर हैं। उन पर पूर्व में लूट, चोरी आदि के अनगिनत मुकदमे हैं। सोनू तो दो बार पुलिस मुठभेड़ में शहर में ही एसओजी से गोली खाकर जख्मी हो चुका है। एक मर्तबा मीनाक्षी पुल के सहारे महाजन होटल वाली गली में लूट की कोशिश के दौरान दिनदहाड़े मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी। वहीं दूसरी बाद विद्युत कर्मी से 8 लाख लूट की घटना में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में दबोचा था, तब भी गोली लगी थी। इसी तरह अन्य अपराधियों का भी रिकार्ड है।

रिमांड पर लखनऊ जे लाएगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि मणप्पुरम से ज्वैलरी बरामद करने के लिए जेल गए तेजा व गिरफ्तार हसमुदद्दीन आदि को रिमांड पर लिया जाएगा। फिर हसमुद्दीन को लखनऊ ले जाया जाएगा। वहां मणप्पुरम बैंक से माल रिकवरी किया जाएगा। रहा सवाल बैंक के खिलाफ कार्रवाई का तो वहां पहुंचकर जांच के बाद आगे कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें