फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना के बढ़ते मामले देख उद्यमियों एवं व्यापारियों की बढ़ गई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर शहर के उद्यमी एवं व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। महामारी, लॉकडाउन एवं अन्य कारणों से पहले से ही उद्योग व्यापार की स्थिति चिंताजनक है। तीसरी लहर से स्थिति और दयनीय होने की आशंका है।
विज्ञापन

तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महासचिव सुनील दत्ता कहते हैं कि उद्यमी भारी चिंता में हैं।
सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि कोरोना किसी तरह कंट्रोल में आ जाए। महामारी एवं लॉकडाउन के कारण पहले से ही उद्योग धंधों की स्थिति खराब है। तीसरी लहर आ गई तो इकाइयां परेशानी में फंस जाएगी। प्रथम एवं दूसरी लहर के बाद बहुत सारी इकाइयों को संभलने का भी अवसर नहीं मिला है। व्यापार वैसे भी संकट की दौर से गुजर रहा है। लघु उद्योग भारती के नेता गौरव मित्तल ने कहा कि दो लहर झेल चुके हैं और उसका नुकसान उठा चुके हैं। तीसरी लहर से बचने की हर संभव कोशिश करें ताकि उद्योग धंधों को नुकसान से बचाया जा सके। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर संक्रमण को बढ़ने में सहयोगी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें