अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाओं के बीच यह प्रश्न विचारणीय है कि कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं हुई है।
इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए क्या प्रक्रिया रहेगी और इन कक्षाओं में प्रवेश लेने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के समक्ष क्या भविष्य रहेगा, इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने की बात कह रहा है। इस संबंध में एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर अफसर अली खान कहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में कोशिश है कि जल्द ही कक्षा नौ और कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। तारीख तय होते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।