संघ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा शहर के तीन केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 1306 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड व धर्म समाज महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यहां दो पालियों में 1306 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि भाग लेंगे।