23 सितंबर रात को वह टीम के साथ बरौठा नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मछुआ पुल की ओर से नहर की पटरी पर एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे जोकि पुलिस देखकर वापस भागने लगे। इस दौरान टीम ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षा में जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उनमें से एक लुटेरे के पैर बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां वह उपचाराधीन है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विपिन कुमार, दरोगा सुरेंद्र तोमर, दरोगा किशनपाल सिंह, दरोगा अरुण कुमार, आरक्षी हेप सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
23 सितंबर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक लुटेरे के घुटने में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा लिया है।-सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली