फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर, पावर हाउस ने किया यह वैकल्पिक इंतजाम

Thu, 16 Mar 2023 08:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विद्युत कर्मचारियों की रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल के मद्दे नजर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एनटीपीसी के 21 अभियंताओं को बुला लिया गया है। हड़ताली कर्मियों से भी वार्ता चल रही है। इनमें से भी कुछ लोग काम पर आ जाएंगे। पावर प्लांट को सुचारु रूप से चला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर धरना देते विद्दुत कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


समिति के वकताओं ने बताया कि रात 10 बजे से परिचालन पाली में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं होंगे। परियोजना प्रबंधन अपनी इकाई के परिचालन की व्यवस्था स्वयं कर लें। 10 बजे के उपरांत सभी इकाइयों को हस्तांतरित करने या बॉक्स अप कराने की व्यवस्था परियोजना प्रबंधन को स्वयं करनी होगी। 

परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एनटीपीसी के 21 अभियंताओं को बुला लिया गया है। हड़ताली कर्मियों से भी वार्ता चल रही है। इनमें से भी कुछ लोग काम पर आ जाएंगे। पावर प्लांट को सुचारु रूप से चला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में सतीश जादौन, विवेक कुमार, सह संयोजक दिनेश कुमार, सचिव विपिन कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक चौहान, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज आर्य, पंकज सिंह, चंदन चौरसिया, डीके मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें