ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने की वजह से गांव गालिबपुर में बीते 15 दिन से करीब 24 गांवों की बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंके 15 दिन हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार गंगीरी विद्युत उपकेंद्र पर लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सूरजपाल सिंह ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत भी कई बार दर्ज करवाई गई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदला गया है। लाइनमैन देखकर वापस लौट जाते हैं।
पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंप व पास के घरों में लगी सबमर्बिल का सहारा लेना पड़ता है। सूरजपाल सिंह, पवनकांत, पंकज यादव, गिरीश कुमार, यादराम सिंह, छोटेलाल, सोमवीर यादव का कहना है कि विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों में गुस्सा है।