फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कासिमपुर पावर हाउस में बिजली का उत्पादन बंद

Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में फिलहाल बिजली का उत्पादन बंद कर दिया गया है। पावर हाउस की 660 मेगावाट वाली सबसे बड़ी 10 नंबर यूनिट से सोमवार को सुबह 11 बजे से उत्पादन बंद कर दिया गया। इसके साथ ही परियोजना की सभी चारों इकाइयां बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर रविवार को 250-250 मेगावाट वाली आठ और नौ नंबर की यूनिटों को बंद कर दिया गया था। 110 मेगावाट वाली सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है। बीच में आठ और नौ नंबर की यूनिटें भी बंद थीं, लेकिन चार दिन पहले उनसे उत्पादन शुरू कर दिया गया था। अब यहां भी उत्पादन बंद है।

महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर रविवार को आठ और नौ नंबर की यूनिटों से उत्पादन बंद करा दिया गया था। सोमवार को 10 नंबर यूनिट से भी उत्पादन बंद करा दिया गया है। फिलहाल पावर हाउस की सभी यूनिटों से उत्पादन बंद करा दिया गया है। ऐसा बिजली की मांग में कमी आने के चलते लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर किया गया है। पुन: आदेश मिलने पर उत्पादन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें