फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वित्तीय अनियमिताओं पर ग्राम प्रधान दादों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 19 Nov 2024 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिजाैली के ग्राम प्रधान दादों रामेश्वर सिंह को डीएम स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 की लेखा परीक्षा में ग्राम पंचायत दादों,विकास खंड बिजौली में ग्राम निधि की शासकीय धनराशि 1, 20,06,197 ( एक करोड़ बीस लाख छः हजार एक सौ सतानवे ) ग्राम निधि कोष को क्षति पहुंचाने का गबन करने का आरोप है। इसकी जांच में भारी अनियमितता बरतना प्रकाश में आया है। जिससे यह स्पष्ट है कि ग्राम प्रधान ने अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का जनहित में समुचित रूप से निर्वहन न करते हुए शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही व उदासीनता के साथ ही गंभीर वित्तीय अनियमितता बरती गयी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान का लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने या असंतोषजनक होने की दशा में ग्राम पंचायत दादों की ग्राम निधि की संपत्ति को हुई हानि व गबन की धनराशि की नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें