दीनदयाल अस्पताल कैंपस के सरकारी आवासों में अभी तक बिजली मीटर नहीं लगे थे, जिसके कारण कर्मचारी बिजली का मुफ्त उपयोग कर रहे थे। अब मीटर लगेगा और बिजली बिल आएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल कैंपस में सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारियों को अब बिजली का मीटर लगवाना होगा। शासन के आदेश के बाद सीएमएस ने अधीक्षण अभियंता शहर को पत्र भेजकर सभी आवासों में बिजली मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं।
अभी तक कैंपस के किसी भी सरकारी आवास में बिजली मीटर नहीं लगा है। वहां रहने वाले कर्मचारी सरकारी बिजली का मुफ्त उपयोग कर रहे थे। सीएमएस एमके माथुर ने बताया कि अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी आवासीय भवनों में बिजली के उपयोग में पारदर्शिता लाने और दुरुपयोग रोकने के लिए उठाया गया है।