- 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 325 एंपीयर तक लोड की
- 10 जून से 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर 400 एंपीयर तक लोड में
- 33 केवी की लाइन की क्षमता 300 एंपीयर तक लोड लेने की है
- 10 जून से शहरी क्षेत्र में लाइनों का 360 तक पहुंच रहा है लोड
एक दिन में 15.36 करोड़ रुपये की बिजली की मांग
शहरी क्षेत्र में 800 मेगावाट की रिकॉर्ड मांग को अगर यूनिट में बदलेंगे तो यह आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख यूनिट में पहुंचता है। मांग के अनुसार बिजली की एक यूनिट की कीमत आठ रुपये है। इस तरह शहरी क्षेत्र में एक दिन में मांगी गई बिजली की कीमत का आंकड़ा 15 करोड़ 36 लाख रुपये पहुंचता है, जो बड़ा रिकॉर्ड है।