फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आयरकर विभाग में तैनात इलेक्ट्रीशियन ने फंदे पर लटकर दी जान, पत्नी से विवाद के चलते था तनाव में

Wed, 09 Oct 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों के अनुसार संतोष कुमार सैनी का पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी बच्चों को लेकर अलग किराए के मकान में रहती है। इसको लेकर वह तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियन ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के दुर्गेश कॉलेनी में 8 अक्टूबी रात आयकर कार्यालय में तैनात एक इलेक्ट्रीशियन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था जिससे वह तनाव में चल रहे थे।

विज्ञापन


दुर्गेश कॉलोनी निवासी संतोष कुमार सैनी (40) आयकर कार्यालय में इलेक्ट्रीशियन थे। परिजनों के अनुसार संतोष कुमार सैनी का पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी बच्चों को लेकर अलग किराए के मकान में रहती है। इसको लेकर वह तनाव में रहते थे। रोजाना की तरह 8 अक्टूबर की रात वह खाना खाकर कमरे में सो गए। देर रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

9 अक्टूबर की सुबह मां कमरे में गई तो बेटे का शव लटका देख चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग आ गए। इलाका पुलिस भी आ गई। सीओ तृतीय मयंक पाठक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें