इलेक्ट्रीशियन एक निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान मकान मालिक मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया था। जब वह कुछ देर बाद लौटा और दरवाजा खोला, तो उसने डीपी सिंह को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया।
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोछोंड़ में 15 मई को निर्माणाधीन मकान के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही डीपी सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए, हालांकि देर शाम तक चले घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
मृतक डीपी सिंह पुत्र महेंद्रपाल पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मकान मालिक मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया था। जब वह कुछ देर बाद लौटा और दरवाजा खोला, तो उसने डीपी सिंह को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया। आनन-फानन उसे देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का संदेह जताते हुए हंगामा किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों ने ''विसरा प्रिजर्व'' (सुरक्षित) कर लिया है, ताकि लैब जांच के बाद मौत की सही वजह का पता चल सके। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।