फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत कर्मी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
वीरेश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गोपी चांदपुर के पास बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना अकराबाद के गांव रुदायन निवासी वीरेश कुमार (26) पुत्र प्रेम सिंह उर्फ नेपाल सिंह हीरापुर बिजली घर में अकुशल श्रमिक का काम करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वीरेश अपने साथी लोकेश कुमार पुत्र यतेंद्र सिंह निवासी गांव प्रेमपुर के के साथ बाइक अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव गोपी चांदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही वीरेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने बताया है कि बेटा अपने पीछे पत्नी राधिका देवी व दो बच्चे लकी एवं परी को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें