गांव शिकारगढ़ी में खेत से गेहूं लेकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में फंसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किसान प्रदीप कुमार (38) पुत्र रतनलाल बुधवार रात आठ बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में चढ़ाई पर ट्रैक्टर आगे से उठ गया। जिससे प्रदीप ट्रैक्टर-और ट्रॉली के बीच में फंसकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्रदीप के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।