अमर उजाला ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लगे चुनावी पोस्टर के बारे में एक खबर प्रकाशित की। जिसके बाद आरक्षण केंद्र से सभी चुनावी पोस्टर हटा दिए गए।
डीआरएम के आदेश के बाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लगे चुनावी पोस्टर रविवार को हटा लिए गए। अमर उजाला ने 1 दिसंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद वहां से पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे कर्मचारियों की यूनियन की मान्यता को लेकर तीन मंडलों का चुनाव पूरे 11 वर्ष बाद होने जा रहा है। चुनाव को लेकर कई यूनियनों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रचार के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। स्टेशन पर लगे पोस्टर पर डीआरएम द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। फिर भी यह चुनावी पोस्टर अलीगढ़ जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर लगे रहे।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद सभी पोस्टर हटा दिए गए। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पोस्टर हटा कर आरक्षण केंद्र को पूर्ववत कर दिया गया है।