फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 24 को लगेगा विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम-पते में संशोधन और अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए शनिवार, 24 अक्तूबर को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित कैंप में नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।
नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य की मतदाता पहचान पत्र संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें