क्षेत्र के गांव चंदफरी में रविवार को बुजुर्ग किसान प्रेमपाल शर्मा (75) के घर की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया है कि रविवार दोपहर को प्रेमपाल दीवार के पास चारपाई पर लेटे हुए थे। इस दौरान जर्जर दीवार भर-भराकर गिर गई। इसके मलबे में वह दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिवार के सदस्य मलबा हटाने में जुट गई। अचेत हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर गांव में मातम पसर गया।
एसडीएम पारितोष मिश्रा ने बताया कि मौके पर तहसीलदार सतीसचंद्र बघेल राजस्व विभाग की टीम के साथ गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शासन की नीति के अनुसार मृतक के परिजनों को राजकीय सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।