पिसावा के गांव महगौरा में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव महगौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दमखम दिखाने के लिए अलग-अलग शहरों से पहलवान पहुंंचे। दंगल में महिला पहलवान अनुष्का बाजी मारी।
शुभारंभ अतिथि व्यास मूर्ति नंद महाराज, चौधरी तरुण सिंह, भाजपाई राहुल सारस्वत ने किया। दंगल में 95 कुश्तियां लड़ी गईं। अंतिम कुश्ती व प्रथम इनाम भारत पहलवान घांघोली और अनुज पहलवान फिरोजपुर के बीच लड़ी गयी। द्वितीय कुश्ती रिंकू रामगढ़ी व कुलदीप खैर के बीच हुई।
तृतीय कुश्ती ऊधम सूर्यवंशी और योगेश फराना खुर्जा के बीच हुई, लेकिन तीनों ही अंतिम कुश्तियां बराबर पर छूटीं। दंगल में सिकंदराबाद की महिला पहलवान अनुष्का ने भी दमखम दिखाया। उन्होंने एक पुरुष पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। रेफरी राजपाल शर्मा व सोनपाल शर्मा रहे। इस दौरान भास्कर अवस्थी, हरीश शर्मा, अशोक शर्मा,नंदलाल मुनीम, मनोज पहलवान, भूपेंद्र चौहान, अनिल चौहान, मनोज शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।