फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पला सल्लू के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। जेब से मिले ड्राइबिंग लाइसेंस के जरिए उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार की रात्रि हाईवे पर पला सल्लू के निकट एक बुजुर्ग का शव कुचला हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन




जेब से ड्राइिबंग लाईसेंस के जरिए शिनाख्त हुई। अजयवीर सिंह 60 वर्ष निवासी ब्राह्मनुपरी मोदीनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि अजयवीर सिंह स्कूल बस चलाते थे। बुधवार को अपने साथी ट्रक चालक के साथ अलीगढ़ आए थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें