फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेना के जवान का निधन, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 07 Jun 2024 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जवान की अचानक मथुरा में तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें सैनिक अस्पताल ले गए। जहां उसकी ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। खबर गांव में पहुंची तो मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक सतेंद्र चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 जून को थाना क्षेत्र के गांव ल्हौर्रा निवासी एक सेना के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। उनका ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था। 

विज्ञापन


लोधा के गांव ल्हौर्रा निवासी सेना के जवान सतेंद्र चौधरी पुत्र चंद्रपाल के परिजनों ने बताया कि उनकी वर्तमान तैनाती जम्मू में र्क्लक के पद पर थी, 15 दिन की छुटटी लेकर अपने घर मथुरा आये थे। जवान की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। दो दिन पूर्व जवान की अचानक मथुरा में तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें सैनिक अस्पताल ले गए। जहां उसकी ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।
विज्ञापन


खबर गांव में पहुंची तो मातम छा गया। मथुरा पुलिस ने सेना के जवान के शव को पोस्टमार्टम कराया और पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ल्हौर्रा लाया गया। जहां सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान अपने पीछे बेटा, पत्नी और परिवार के लोगो को रोते-बिलखते छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें