इगलास क्षेत्र के गांव रायतपुर निवासी निरंजनलाल (75) की सोमवार की सुबह कस्बे में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
निरंजनलाल सोमवार की सुबह दवा लेने वृंदावन जा रहे थे। वह घर से मुरसान आए थे। मुरसान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मथुरा जाने वाली ट्रेन में चढ़ रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने उनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। कुछ देर बाद ही उनके परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।