फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू के बेटे दीपक-कार्तिक जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह गुड्डू के दोनों बेटे दीपक चौधरी व कार्तिक चौधरी को एडीएम सिटी न्यायालय से जिला बदर किया गया है। उन पर दर्ज मुकदमों और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर दोनों को चुनाव के मद्देनजर अगले छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। बता दें कि तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधु यानि कार्तिक चौधरी की पत्नी चारू केन खैर (सुरक्षित) से बसपा प्रत्याशी हैं। इस कार्रवाई को लेकर तमाम तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू पिछले दिनों सपा से नाता तोड़कर रालोद में शामिल हुए थे और अपनी पुत्रवधु के लिए रालोद से खैर सीट पर टिकट मांगा था। मगर टिकट न मिलने पर उन्होंने रालोद छोड़ बसपा में हाथ आजमाया और टिकट लेने में सफल हुए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपने परिवार के साथ पूरे दम-खम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच पुलिस ने उनके बड़े बेटे दीपक चौधरी व छोटे कार्तिक चौधरी को उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए जिला बदर घोषित करने की संस्तुति रिपोर्ट भेजी थी।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने अपने न्यायालय में दोनों पक्षों की सुनवाई की। इसके बाद शुक्रवार को दीपक व कार्तिक को छह-छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। संकेत हैं कि पूर्व जिला पंचायत चौधरी तेजवीर सिंह गुड्डू पर भी आगे कोई निर्णय हो सकता है। गुंडा एक्ट में कार्रवाई का नोटिस उन्हें तामील भी कराया गया है। इस मामले में जल्द ही सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

अब तक 23 जिला बदर
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एक जनवरी से अब तक पुलिस की ओर से 50 चालानी रिपोर्ट उनके न्यायालय में भेजी गई थीं। जिनमें से 28 वादों का निस्तारण करते हुए 23 लोगों को जिला बदर घोषित करने की कार्रवाई की गई है। पांच लोगों को सुनवाई के बाद दोषमुक्त किया गया है। जिला बदर कार्रवाई में दीपक-कार्तिक भी शामिल हैं।
हेमवंत चौहान के प्रकरण में आज होगी पेशी व सुनवाई
बरौली से भाजपा के बागी होकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे हेमवंत सिंह चौहान का नामांकन निरस्त कर दिया गया था। इसको लेकर उन्होंने अन्य प्रत्याशियों के साथ डीएम आवास पर हंगामा काटा था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए खैर पुलिस के माध्यम से पैतृक गांव बामौती में नोटिस तामील कराया गया था। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन अब शनिवार को इस प्रकरण में सुनवाई के साथ ही कार्रवाई का आदेश भी पारित होगा।
सत्ता पक्ष के इशारे पर हो रही कार्रवाई : बसपा
अलीगढ़। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह सहित पार्टी के मंडल स्तरीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उनके प्रत्याशियों पर जो कार्रवाई की जा रही है, वह गलत है। यह सब सत्ता पक्ष के दबाव में हो रहा है। इस दौरान ज्ञापन देकर उस पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें दीपक व कार्तिक पर कार्रवाई को सत्ता के पक्ष में काम करने का आरोप करार दिया। इस दौरान एडीएम सिटी को एक भी ज्ञापन सौंपा। इधर, इस मामले में उन्होंने चुनाव प्रेक्षक से मिलने का समय मांगा है, जिस पर उन्हें शनिवार को सुबह 11 बजे बुलाया है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सूरज सिंह, अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, बिजेंद्र सिंह, गजराज विमल, मुकेश चंद्रा, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, अर्जुन स्वामी, महेश चौधरी, डॉ.हरीश, संदीप पाटिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें