फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आठ स्थानों का निजी सहयोग से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
नकवी पार्क की तरह शहर के नादा पुल, स्टेट बैंक तिराहा, महेशपुर चौराहा, अनूपशहर रोड चौक, पुराना बस स्टैंड, शमशाद मार्केट, सेंटर प्वाइंट के विकास की कवायद शुरू हो गई है। पीपीपी मोड पर इन जगहों पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर नादा पुल, स्टेट बैंक तिराहा, महेशपुर चौराहा, अनूपशहर रोड चौक, पुराना बस स्टैंड, शमशाद मार्केट, सेंटर प्वाइंट को विकसित करने के लिए शहर की कई एजेंसियों से बात की थी। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि नादा पुल चौराहा को प्रशांत इंटरप्राइजेज, मैरिस रोड को ई एंड ई ग्रुप, स्टेट बैंक तिराहा को प्रशांत इंटरप्राइजेज, अनूपशहर चौराहा (महेशपुर) को एसीएन ग्रुप, पुराने बस स्टैंड को हैरिसन लॉक्स, शमशाद मार्केट चौराहा को अल दुआ ग्रुप और सेंटर प्वाइंट चौराहा को बीडीके ग्रुप ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर गोद लिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का प्रयास शहर में जन सहभागिता के आधार पर चौमुखी विकास करने का है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें