फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः किशोरी सहित आठ लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। एक किशोरी सहित आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व में संक्रमित जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की पत्नी भी वायरस की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सर सैयद नगर की एक 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। जेएन मेडिकल कॉलेज के संक्रमित चिकित्सक की 40 वर्षीय पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अतिरिक्त शहर के 50 वर्षीय व्यक्ति, मधुबन कॉलोनी का 21 वर्षीय युवक, जेएन मेडिकल कॉलेज का 27 वर्षीय युवक, एएमयू के मेडिकल कॉलोनी का 27 एवं 33 वर्षीय युवक, शताब्दी नगर की 38 वर्षीय महिला और अमीर निशा की 28 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि सभी मरीज घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
हरदुआगंज थाने का सब-इंस्पेक्टर एंटीजन जांच में पॉजिटिव
हरदुआगंज थाना के सब इंस्पेक्टर एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिकित्सकों ने सब इंस्पेक्टर को होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया है।
बुखार होने पर सब इंस्पेक्टर का एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक का कहना है कि पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज को दवा दे दी गई है। थाने में पॉजिटिव केस आने के बाद चिंता की स्थिति बन गई है। आज कासिमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें