एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने एएमयू परिवार और राष्ट्र को ईद की मुबारकबाद दी है। ईद का मूल संदेश करुणा, उदारता और एकता पर जोर है, जो हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं में गहराई से निहित हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह इन मूल्यों को अपनाते हुए ईद मनाएं।
अलग-अलग सेवइयों में दिखेंगी खुशियों की मिठास
ईद की खुशियों को बांटने के लिए दस्तरखान पर सेवइयों की मिठास होती है। इनमें शीर खुरमा, किमामी सेवई, दूध वाली सेवई, और शरबती सेवई अहम हैं।
- शीर खुरमा : दूध, चीनी और सूखे मेवों से बनी सेवई होती है।
- किमामी सेवई : मीठे शीरे में बनती है।
- दूध वाली सेवई : दूध में पकाकर बनाई जाती है।
- शरबती सेवई : चाशनी में भिगोकर बनाई जाती है।
- सूखी सेवई : घी में भूनकर बनाई जाती है।