फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर मिलन समारोह

विज्ञापन
ईस्टर मिलन समारोह में सम्बोधित करते फादर यूसुफ दास, फादर जोनाथन लाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रभु यप्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में बन्नादेवी जीटी रोड स्थित लुइजा सोल्स स्कूल में ईस्टर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ईस्टर मिलन समारोह ईसाई समाज की तरफ से आयोजित किया गया। इसके संयोजक फादर जोनाथन लाल, फादर यूसुफ पास्टर अमित ओस्मंड, दास पास्टर हबील ज्ञान थे।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई चारों समाज के लोगों ने यही संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने सारे जगत से प्रेम किया और हमारे लिए अपनी जान कुर्बान की। तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठे। वह जिंदा खुदा आज भी जिंदा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि प्रभु यीशु ने जगत से प्रेम किया दीन दुखियों से प्रेम किया इंग्राम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एसएन सिंह ने परमेश्वर के जीवित होने का संदेश दिया
विज्ञापन

बाइबल के आयतों का हवाला देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यौराज जीवन ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने कहा मेरे पास आओ मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
लीना कुमार ने भी प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया कि हमारे प्रभु यीशु मसीह ने सब को माफ किया और हमें भी माफ करना चाहिए। इस मौके पर मिस्टर ओस्मंड चार्ल्स, विसेंट जोएल, बाबा, योगेश मसीह, आशीष पौल, मोहित नागाइच, अलका लाल, आइजक, नेलसन, सरदर मुकेश सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी गुलजार अहमद, मुफ़्ती जाहिद अहमद, पंडित कृष्णा, सरदर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें