रोरावर थाना क्षेत्र के मरघट पुलिस चौकी क्षेत्र में मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी 45 वर्षीय ई रिक्शा चालक नन्हें खान की शुक्रवार की रात को हादसे में मौत हो गई।
नन्हे खान अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोधा आए थे। वह ई रिक्शा में परिवार के सदस्यों को लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नन्हे खान की मौके पर मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसे के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का रोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया है कि पंचनामा भरवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।