फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरों ने पुलिस चौकी के पास दो दुकानों से की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेवथू पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से जेवर और अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की पेटियां चुरा लीं। चोर बृहस्पतिवार की रात को दोनों दुकानों में कूमल लगाकर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

छर्रा निवासी सौरभ सोनी की श्याम जी ज्वेलर्स के नाम से राजगांव चौराहे पर दुकान है। उन्होंने बताया है कि रात में चोर नकब लगाकर प्रवेश कर गए। अंदर अलमारी में रखी करीब ढाई किलो चांदी व सोने के जेवर चुरा ले गए। इसी दुकान के सामने कंपोजिट अंग्रेजी व बियर की दुकान बै। इस पर सेल्समैन अतरौली के गांवखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार हैं। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस गए। दुकान में से करीब 18 हजार रुपये नकद व शराब की बोतलें निकाल ले गए। चोरी की जानकारी दोनों दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने पर हुई। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें