कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस ने कहा कि 15-20 दिनों से खिल्लू वाली गली व अन्य सराय रहमान के इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। सराय रहमान में पीने के पानी के लिए कई वर्षों से स्थाई समाधान नहीं निकला। प्रधानमंत्री अमृत योजना के तहत पानी कनेक्शन डेढ़ साल पहले कर दिए, लेकिन लाइन में एक बूंद पानी नहीं आया।
अलीगढ़ महानगर के सराय रहमान में पेयजल संकट को लेकर नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना के नेतृत्व में डुगडुगी यात्रा निकाली गई। आगा यूनुस ने कहा कि सराय रहमान में जनता पानी को तरस रही है।
विज्ञापन