फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: पहला दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, छात्र कुर्ता-पायजामा और छात्राएं पहनेंगी साड़ी, लेंगे स्वर्ण पदक

Thu, 03 Oct 2024 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दीक्षांत समारोह छात्र के लिए सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और छात्रा के लिए सफेद साड़ी, जिसमें लाल रंग का बॉर्डर होगा। शिक्षिका के लिए क्रीम रंग की साड़ी, जिसमें सुनहरे रंग का बॉर्डर होगा। शिक्षक के लिए क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा निर्धारित होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का दीक्षांत समारोह 21 अक्तूबर को होगा। समारोह में छात्र कुर्ता-पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र लेंगी। ड्रेस कोड सहित अन्य तैयारियों पर 5 अक्तूबर को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में मुहर लगेगी। समारोह में 17 समिति और एक कोर समिति बनाई गई है।

विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक अलग-अलग पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक लाने वाले 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उनके लिए वेशभूषा भी निर्धारित कर दी गई है। छात्र के लिए सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और छात्रा के लिए सफेद साड़ी, जिसमें लाल रंग का बॉर्डर होगा। इसी तरह समिति व कमेटी में शामिल लोगों के लिए भी वेशभूषा निर्धारित कर दी गई है। शिक्षिका के लिए क्रीम रंग की साड़ी, जिसमें सुनहरे रंग का बॉर्डर होगा। शिक्षक के लिए क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा निर्धारित होगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि कार्यकारी परिषद की बैठक में वेशभूषा पर मुहर लगेगी।

ये हैं कोर कमेटी में
प्रो. गीतिका सिंह, प्रो. अंजना कुमारी, प्रो. सुभाष चौधरी, प्रो. इंदु वार्ष्णेय, प्रो. नीता वार्ष्णेय, प्रो. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. कमल सिंह। यह कमेटी समितियों की मानीटरिंग करेगी।
विज्ञापन


समिति और उनके समन्वयक
दीक्षांत समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर समिति में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, पदक वितरण समिति में प्रो. कमल सिंह, आमंत्रण समिति में प्रो. चंद्रवीर सिंह, पंडाल निर्माण समिति में प्रो. सुभाष चौधरी, स्वागत समिति में प्रो. कृष्णा अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में प्रो. ब्रजरानी शर्मा, शैक्षिक परिधान व उपाधि शुल्क समिति में प्रो. प्रदीप कुमार, शैक्षिक परिधानों का निर्धारण व वितरण समिति में प्रो. नीता वार्ष्णेय, शैक्षिक शोभायात्रा समिति में प्रो. अंजना कुमारी, फोटोग्राफी, वीडियो व मीडिया समिति में प्रो. रोली अग्रवाल, दीक्षांत भाषण व स्मारिका समिति में प्रो. इंदु वार्ष्णेय, जलपान व भोजन समिति में प्रो. गीतिका सिंह, प्रशासनिक समिति में डॉ. निर्मेश कुमार सेंगर, संचालन समिति में प्रो. इंदु वार्ष्णेय, वाहन व्यवस्था समिति में प्रो. हरीश शर्मा, अनुशासन समिति में डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, दूसरी स्वागत समिति के अध्यक्ष कुलपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें