फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सर्विस एवोव सेल्फ से सम्मानित होंगे डॉ. पीसी गुप्ता

विज्ञापन
डॉ पीसी गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रोटरी मंडल 3110 के पूर्व सह मंडल अध्यक्ष व रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ पीसी गुप्ता को रोटरी अंतरराष्ट्रीय के निदेशक मंडल द्वारा रोटरी जगत के सबसे उत्कृष्ट सम्मान सर्विस एवोव सेल्फ के लिए चुना गया है। दो मई को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में उन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में साल 1950 में रोटरी क्लब की स्थापना के 72 वर्ष बाद यह सम्मान पाने वाले वह पहले रोटेरियन हैं। डॉ पीसी गुप्ता एसवी कॉलेज में गणित विभाग के अध्यक्ष रहे थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपना पूरी जीवन सामाजिक कार्यों को समर्पित कर दिया। वह जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ दलित समाज के उत्थान के लिए कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है। सम्मान की घोषणा के बाद से उनके घर पर रोटरी क्लब के सदस्यों का तांता लग गया। इस मौके पर सीए अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल, डॉ. आई एस तोमर, डॉ एस के राजू, अरुण जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें