उनका शोध पत्र नेग्लेक्टेड, कंबाइंड लैटरल कोंडाइल ह्यूमरस विथ ओलेक्रेनॉन फ्रैक्चरः रेयरेस्ट ऑफ द रेयर छह चयनित शोध पत्रों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जो राज्य भर के विभिन्न संस्थानों से प्रस्तुत किए गए थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग में रेजिडेंट डॉ. माधव चौधरी को उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन (यूपीऑर्थोकॉन) में डॉ. भास्कर पीजी स्वर्ण पदक मिला। यह सम्मान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित सम्मेलन के दौरान उनके शोध पत्र प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
उनका शोध पत्र नेग्लेक्टेड, कंबाइंड लैटरल कोंडाइल ह्यूमरस विथ ओलेक्रेनॉन फ्रैक्चरः रेयरेस्ट ऑफ द रेयर छह चयनित शोध पत्रों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जो राज्य भर के विभिन्न संस्थानों से प्रस्तुत किए गए थे। विभागाध्यक्ष प्रो.अब्दुल कय्यूम खान ने डॉ. चौधरी की सराहना की है।