फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक फिसलने से किशोर की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 15 Feb 2025 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भोगपुर गोशाला के पास किशोर की बाइक फिसल गई। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिरा। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक फिसलने से किशोर की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन


चंडौस में गांव भोगपुर के मजरा भगतपुर निवासी देवेंद्र गिरि का 15 वर्षीय पुत्र मोंटी गिरि 15 फरवरी की सुबह करीब सात बजे बाइक से  अपने पड़ोसी को डाबर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गांव लौट रहा था। भोगपुर गोशाला के पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिरा। 
विज्ञापन


उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें