फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए डॉक्टर केवी सतीश से, जिसने तोड़ी रूढ़िवादी साईओ की छवि और पेश की मिसाल

Thu, 29 Apr 2021 07:46 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
डॉक्टर केवी सतीश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डॉक्टर केवी सतीश, जो डीएस-मैक्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वह, आज अपनी काबलियत से ढेरों लोगों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। एक लीडर के रूप में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि एक अच्छा लीडर वहीं होता है, जो अधिक-से-अधिक लीडर बनाने में विश्वास रखता है न कि खुद के फॉलोवर्स बढ़ाने में। वहीं, कोई भी लीडर अपने जीवन में होने वाले हर उतार-चढ़ाव को पार कर दूसरों को भी उन बाधाओं से लड़ने की प्रेरणा देता है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एक सक्सेसफुल पर्सन होने के बाद भी डॉ. सतीश का नेचर बेहद ही डाउन-टू-अर्थ है। 

विज्ञापन


बता दें कि, डॉ. सतीश ने किसी भी सपोर्ट सिस्टम के बिना साल 2007 में रियल्टी और डेवलपर्स के बिजनेस में कदम रखा। वहीं, एक समय बाद जब उन्हें इस क्षेत्र में काम करने में काफी जोखिम लगा, तो बिना हार मानें उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक छोटा सा ऑफिस खोला। इसके साथ अपने सपनों को भी उड़ान दी। इस दौरान उन्होंने हर मिडिल-क्लास परिवार के लिए एक घर और खुद की सुरक्षा की आवश्यकता देखी। खासकर, यहां उनके विजन में यह एक महत्वपूर्ण मकसद बन गया था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने स्क्रैच से एक टीम बनाई। उस टीम में उन लोगों को भर्ती किया, जो अपने एक्सपेरिएंस और जुनून के साथ उनके साथ काम करना चाहते थे।

साल 2008 में, उन्होंने अपना पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस दौरान एक मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में उन्होंने अपना काम शुरू किया। उनकी कंपनी से ढेरों कर्मचारी जुड़ें, उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को पूरा किया। डॉ. सतीश अपनी कंपनी में जॉइन करने वाले हर एम्प्लॉई से मिलते हैं। कहीं न कहीं यह उनके और एम्प्लॉई के बीच एक अच्छा रिश्ता डेवेलप करता है, जो दूसरों को एक प्रेरणा देता है। साथ ही, डॉ. सतीश न सिर्फ जॉइनिंग वाले दिन, बल्कि हर वीकेंड अपने एम्प्लॉई से मिलकर उन्हें मोटीवेट करते रहते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि, कंपनी को आर्च ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड, ग्लोब एचीवर्स अवार्ड फॉर यंग इन्टरप्रेन्योर, इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूशन फॉर इंटरनेशनल इंटीग्रेशन जैसे कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, कंपनी को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भारत गौरव नेशनल अवार्ड और मोस्ट इंटरप्रिसिंग सीईओ ऑफ ईयर जैसे कई और अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें